फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर पेंशन प्राप्त करने वालों की खैर नहीं, सरकार ने दिए जांच के आदेश

झालावाड़। प्रदेश भर में फर्जी कुष्ठ रोग प्रमाण-पत्र के जरिए विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्त करने वालों लोगों की अब खैर नहीं है। सरकार अब ऐसे लोगों के खिलाफ वसूली सहित अन्य कार्रवाई करने जा रही है। इधर, झालावाड़ में भी जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के आदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को दिए हैं।

विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विशेष योग्यजन श्रेणी के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से 75 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को 1150 रुपए तथा 75 वर्ष से अधिक आयु वालों को 1250 रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाता है। वहीं कुष्ठ रोग पीड़ितों को 2500 और सिलिकोसिस पीड़ित को 1500 रुपए देने का प्रावधान है।

सरकार के पास बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें आई कि ​जिले में कुछ लोग कुष्ठ रोग का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर ने प्रमाण-पत्रों की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वसूली एवं अन्य कार्रवाई करने को कहा है।

लाभार्थियों को भौतिक सत्यापन कराना होगा… 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक यादव ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉइड मोबाइल पर Rajssp App एवं Face Id App डाउनलोड करवाकर भौतिक सत्यापन करवाया जा सकता है। पेंशनर्स के फिंगर प्रिन्ट नहीं आने की स्थिति में पेंशन स्वीकृत अधिकारी की ओर से पेंशनर का आधार व जनाधार कार्ड अपलोड कर भौतिक सत्यापन करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के अभाव में पेंशनर्स का भुगतान को रोका जा सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000