बदमाशों ने प्रतापगढ़ में अयोध्या के कैब चालक की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, कार और मोबाइल लूटकर हुए फरार

बृहस्पतिवार की रात लखनऊ से प्रतापगढ़ के लिए किराए पर कार बुक कर निकले बदमाशों ने अयोध्या के रहने वाले चालक मोहम्मद जफर की गला कसकर हत्या कर दी। कार व मोबाइल लूटने के बाद शव को प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर देहात कोतवाली के सरायसागर गांव के करीब झाड़ झंखाड के बीच फेंक दिया। शुक्रवार की शाम शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।

कार चालक जफर के पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड व कुछ अन्य दस्तावेजों की मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के भौली निवासी मृतक कैब चालक जफर के चाचा जमीर अहमद रिश्तेदारों संग मॉर्चरी पहुंचे। शव की शिनाख्त करने के बाद घटनास्थल देखा। चार भाई व दो बहनों में जफर सबसे चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था।

पिता जहीर आलम सउदी अरब में रहते हैं। खबर मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। खाने में जहरीला पदार्थ देने की आशंका में चिकित्सकों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया।

छानबीन के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित…

कैब चालक की हत्या कर कार और मोबाइल लूटने की आशंका में पुलिस की दो टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार जफर दो माह पहले रोजी रोटी के सिलसिले में लखनऊ के चिनहट में किराए पर रहने लगा। वह ममेरे भाइयों के साथ चारबाग में कैब चलाता था। 31 अक्तूबर की रात तीन बदमाशों ने चारबाग से जफर की कैब प्रतापगढ़ के लिए बुक की।

रास्ते में चालक की हत्या कर शव भोर में सरायसागर के करीब झाड़ झंखाड में फेंक दिया। शुक्रवार की शाम चरवाहों ने शव देखने पर पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि कार लूटने के लिए कैब चालक की हत्या करने वालों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं हैं। कुछ फुटेज मिले हैं। जिसमे बदमाशों की संख्या तीन दिख रही है। चालक की काल डिटेल से भी घटना की कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

चिकित्सकों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम…

कैब चालक के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच दो चिकित्सकों के पैनल से हुआ। सूत्रों के अनुसार गला कसने से चालक की मौत हुई थी। उसके गले की हड्डियां टूटी मिलीं। इसके पहले गोली मारने की आशंका में शव राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय भेजकर एक्सरे भी कराया गया।

सुल्तानपुर में बंद हो गया चालक का मोबाइल…

कार सवार बदमाशों ने चालक की सुल्तानपुर के आसपास हत्या कर दी। जिसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने हत्या सुल्तानपुर में करने के बाद शव को प्रतापगढ़ में लाकर फेंक दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000