पिता ने 22 साल के बेटे की हत्या कर शव को जंगल में जलाया, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

तूतीकोरिन। तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने दो भाइयों और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करने और शव को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना तब सामने आई, जब राहगीरों ने जिले के कोविलपट्टी के पास जंगल में जला हुआ शव देखा।

राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को घटना के बार में जानकारी दी। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक अल्बर्ट जॉन और पुलिस उपाधीक्षक अशोकन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान थूथुकुडी के थालामुथुनगर निवासी सेल्वाकुमार (22) के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि सेल्वाकुमार को एट्टायपुरम से कोविलपट्टी की ओर एक कार में ले जाया गया था। बाद में कार को एट्टायपुरम लौटते हुए देखा गया, जिससे पुलिस को संदेह पैदा हुआ।

पारिवारिक विवाद में हत्या…

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि सेल्वाकुमार के पिता महेश (47), उसके दो भाई अरविंद (24) और एक नाबालिग तथा रिश्तेदार बालकृष्णन (37) इस अपराध में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, महेश अपने परिवार के साथ थूथुकुडी के रामदास नगर में रहता है। शराब की लत के कारण सेल्वाकुमार परिवार के लिए लगातार परेशानी का सबब बना हुआ था। जिसके कारण परिवार ने सेल्वाकुमार को मदुरै के एक नशा मुक्ति केंद्र में ले जाने का फैसला किया।

चारों आरोपी कार से उसे मुदरै ले जानी की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, सेल्वाकुमार ने केंद्र में जाने से इनकार कर दिया और अपने पिता और भाइयों के साथ गरमागरम बहस की। गुस्से में आकर उन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

चारों ने कबूल किया जुर्म….

पुलिस के मुताबिक हत्या करने के आरोपी सेल्वाकुमार के शव को वन क्षेत्र में ले गए और उसे आग लगा दी. पूछताछ के दौरान चारों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने महेश, उसके दोनों बेटों तथा उसके रिश्तेदार बालकृष्णन को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000