इधर मौसी बनाती रही गंगा में नहाने की रील्स, उधर 5 साल की बच्ची की डूबकर हुई मौत

गाजीपुर। सैदपुर नगर स्थित पक्का घाट पर सोमवार को परिजनों के साथ नहाते समय एक मासूम की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी मौसी मोबाइल से रील बना रही थी। जिसमें उस बच्ची के डूबने का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है, लेकिन उसे इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा कर, शव परिजनों को सौंप दिया है।

मासूम को लेकर मायके आई थी मां… 

वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत उमरहा गांव निवासी संदीप पांडे की पत्नी अंकिता पांडे अपने पांच वर्ष की बेटी तान्या को लेकर छठ पूजा के लिए अपने मायके सैदपुर के बौरवां गांव अपने पिता कपिल मिश्रा के घर आई थी। सोमवार को अंकिता अपनी बहन स्मृति, भाभी अर्चना और मां लक्ष्मिना के साथ बेटी तान्या को लेकर सैदपुर नगर के पक्का घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थी। मौसी के बड़े बच्चों के साथ तान्या, उसकी मां तथा नानी गंगा नदी में स्नान कर रहीं थीं। वहीं तान्या की मौसी स्मृति बाहर खड़े होकर सबके नहाने की रील बना रही थी। इसी दौरान तान्या गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। एक बार उसका पैर बाहर दिखा, दूसरी बार उसका सिर। इसके बाद वह डूब गई। पूरी घटना उसके मौसी के मोबाइल में रिकॉर्ड भी हुई।

घटना के डेढ़ घंटे बाद नदी से निकाली गई तान्या…

कुछ देर बाद जब तान्या नहीं दिखाई दी तो सभी उसे ढूंढने लगे। देखते ही देखते परिजनों में चीख पुकार मच गई। जब सभी ने वीडियो को देखा तो उसमें तान्या डूबती हुई दिखाई दी। जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में मौके पर पहुंचे गोताखोरों और पुलिस की मदद से तान्या को घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल से नदी के बहाव की दिशा में लगभग 50 मीटर आगे ढूंढ लिया गया। इसके बाद तान्या को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000