शर्मसार; लड़कियों को सोशल मीडिया पर नौकरी का झांसा देकर बुलाती थी महिला, फिर कराती थी यह गंदा काम

गाजियाबाद। दो मामले प्रकाश में आने के बाद गाजियाबाद के साथ खाकी भी शर्मसार हुई है। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने सेक्स स्कैंडल चलाने वाली महिला को फिर गिरफ्तार किया है। इस महिला को जनवरी में भी पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन जमानत के बाद भी गंदे काम में लग गई। शातिर महिला भोली भाली लड़कियों को नौकरी देने के बहाने बुलाती थी और फिर ब्लैकमेल करते हुए देह व्यापार में उतरने को मजबूर करती थी। पुलिस ने जब फ्लैट में छापा मारा तो दो युवतियों ने रोते हुए पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने दोनों युवतियों को रेस्क्यू करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया है। सैक्स स्कैंडल चलाने वाली महिला के साथ दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे का है फ्लैट…

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन- टू में मंगल पांडेय चौक के पास फर्स्ट फ्लोर के जिस फ्लैट में सैक्स स्कैंडल चल रहा था, वह फ्लैट यूपी पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्ट के बेटे का है। बताया गया है कि फ्लैट को महिला ने आठ हजार रुपये में किराए में लिया हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सैक्स स्कैंडल फ्लैट स्वामी की भूमिका की भी जांच कर रही है। मौके से पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामान और पांच हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है।

छह माह से चल रहा था धंधा…

महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जनवरी में गिरफ्तार होने के बाद वह जमानत पर बाहर आई तो नए सिरे से फ्लैट किराए पर लेकर धंधा शुरू कर दिया। महिला ने कबूल किया है कि वह युवतियों को नौकरी देने के बहाने बुलाकर देह व्यापार कराती थी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मौके से गिरफ्तार युवकों में दिल्ली के मौजपुर इलाके निवासी रविकांत शर्मा तथा सहारनपुर निवासी साकिब हैं। गैंग की सरगना के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्ट ने की हैवानियत…

इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ पड़ोस में रहने वाली मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता 10वीं की छात्रा है। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने महंगे गिफ्ट दिलाकर बच्ची से नजदीकियां बढ़ाई और फिर एक दिन मौका पाकर बच्ची के साथ उसी के घर में गलत काम किया। डरी सहमी बच्ची ने खुद को बाथरूम में बंद कर जान बचाई। मासूम के पिता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कराई है। बताया जा रहा है कि इस्पेक्टर की तैनाती इंदिरापुरम और साहिबाबाद में भी रह चुकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000