शौक पूरा करने के लिए लुटेरा बना LLB का छात्र, पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाश किए गिरफ्तार

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में और शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों स्थान पर पुलिस ने गोली लगने के बाद बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनसे तमंचे, कारतूस, स्कूटी, बाइक और 17400 रुपये बरामद किए हैं।

मुठभेड़ में एलएलबी का छात्र गिरफ्तार…

लिंक रोड थाना पुलिस सूर्य नगर में चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर आ रहे हैं संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। रामपुरी में रेलवे लाइन के पास फिसलकर गिर गया। खुद को घिरता देक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी।

जुआ खेलने का आदी है एलएलबी का छात्र…

पकड़ा गया आरोपित सुंदर नगरी दिल्ली का जतिन चौहान उर्फ सोनू चौहान है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि एलएलबी का छात्र है। जुआ खेलने का शौक है।

जुए में हारा एक लाख रुपये तो करने लगा स्नेचिंग…

जुए में करीब एक लाख रुपये हार गया था। उसकी भरपाई और अपने शौक पूरा करने के लिए मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने लगा। उसने लिंक रोड, साहिबाबाद और इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में स्नेचिंग करना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दिल्ली से आकर स्नेचिंग करने वाला दबोचा…

शालीमार गार्डन थाना पुलिस जीडीए मार्केट सेक्टर 3 के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। वे बिना नंबर प्लेट लगी बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की।

पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली…

दिल्ली वजीराबाद रोड के किनारे कच्चा रास्ता पर फिसल कर गिर गया। पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई । जिससे वह घायल हो गया। पकड़ा गया आरोपित सुंदर नगरी दिल्ली का जुगल है। उसके खिलाफ हत्या लूट, चोरी के 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक स्कूटी बरामद…

ट्रानिका सिटी थाना पुलिस ने दौलत नगर कॉलोनी के निकट से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार देर रात ट्रानिका सिटी पुलिस चेकिंग कर रही थी। 

इसी दौरान फोन कर मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक वाहन चोर दौलत नगर कॉलोनी के निकट किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर शातिर वाहन चोर को हिरासत लेकर स्कूटी समेत ट्रानिका सिटी थाना ले गये। जहां जांच में पता चला कि पकड़ा गया आरोपित गिरी मार्केट का कलीम है। उसने स्कूटी दो जुलाई को अखाड़े वाली गली अशोक विहार लोनी से चोरी की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000