नाबालिग को अगवा करके दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की सजा, 62 हजार का लगाया जुर्माना

अजमेर। अजमेर के पॉक्सो एक्ट प्रकरण की कोर्ट संख्या दो ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 62 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि 18 दिसंबर साल-2022 को गेगल थाने में नाबालिग के पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि गांव का ही एक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर खोड़ा गणेश बाइक पर बैठकर ले गया। यहां से युवक उसे जयपुर ले गया। वहां 15 दिन तक उसने नाबालिग को अपने साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी को उसके खिलाफ गेगल थाने में मुकदमा दर्ज होने की भनक लगी।

इस पर वह नाबालिग लड़की को किशनगढ़ छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया। साथ ही डीएनए जांच भी करवाई। इसके बाद पीड़िता के कोर्ट में बयान भी करवाए। गेगल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। विशिष्ट लोक अभियोजक शेखावत ने बताया कि गुरुवार को कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 62 हजार रुपए से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से 36 दस्तावेज कोर्ट में पेश किए गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000