बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद पिता ने तीसरे मंजिल से कूदकर दी जान, मचा हड़ंकप

लखनऊ। विराजखंड में बेटी की जन्मदिन पार्टी की बाद शुक्रवार तड़के पिता ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से गोरखपुर तिवारी पुर निवासी सुशील कुमार इलेक्ट्रीशियन थे। पत्नी बबिता विराजखंड निवासी दिलीप कुमार ओझा के घर में केयर टेकर थी। दिलीप के घर में ही बबिता 6 साल की बेटी के साथ रह रही थी।

जांच में सामने आया कि गुरुवार को बेटी का जन्मदिन था। सुशील भी बेटी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गोरखपुर से आया था। पार्टी खत्म होने के बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे वह नशे की हालत में तीसरे माले पर पहुंचा और कुछ देर बाद छत से छलांग लगा दी। चीख सुनकर बबिता बाहर आई तो सुनील खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पड़ोसी व अन्य लोगों की मदद से सुनील को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     काशी मेरी और मैं काशी का हूं-प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी     |     काशी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के खुलासे पर पत्नी ने उठाए सवाल, पुलिस ने पुजारी का जारी कर दिया कबूलनामा वाला वीडियो     |     तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत,  3 गंभीर रूप से घायल     |     पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला     |     दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000