रिश्तों का कत्ल; बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

अजमेर। अजयसर गांव में सम्पत्ति विवाद में मझले बेटे ने खाना खा रही मां के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। सिर में गम्भीर चोट से लहूलुहान हुई मां ने चूल्हे के पास घर में ही दम तोड़ दिया। पास में बैठी छोटी बहन ने उसे पकड़ना चाहा तो आरोपी उसे भी मारने दौड़ा लेकिन उसने भागकर जान बचा ली। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर गंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर 1 बजे अजयसर गांव निवासी हंजा (63) पत्नी शंकर चीता बेटी आशा के साथ खाना खा रही थी। इसी दौरान मझला बेटा बबलू (33) आवेश में घर में दाखिल हुआ। जमीन बेचान को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने आवेश में मां हंजा के सिर में कुल्हाड़ी दे मारी। सिर में लगी चोट से हंजा घर में निढाल होकर गिर गई। छोटी बहन आशा ने पकड़ने का प्रयास किया तो बबलू कुल्हाड़ी लेकर उसकी ओर लपका। आशा शोर मचाते हुए घर के बाहर दौड़ी तो परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी जुट गए। ग्रामीणों ने आरोपी बबलू चीता को दबोच लिया। सूचना मिलने पर वृत्ताधिकारी (दरगाह) लक्ष्मणराम, गंज थानाप्रभारी महावीरसिंह राठौड़, फॉयसागर चौकी प्रभारी हरभानसिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बबलू को हिरासत में ले लिया।

एफएसएल ने उठाए साक्ष्य…

पुलिस की एमओबी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य उठाए। पुलिस ने आरोपी बबलू चीता की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की। वारदात में चश्मदीद व मृतका के बड़े बेटे कालू चीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया।

जमीन बेचने से था नाराज…

वारदात की चश्मदीद आशा ने बताया कि वह 6 भाई-बहन हैं। इसमें तीन भाई व तीन बहने हैं। मझला भाई बबलू अपने परिवार के साथ अलग रहता है। कुछ दिन पहले सबसे छोटे भाई याकूब ने मां हंजा की सहमति से जमीन का बेचान कर दिया। जमीन में हिस्से को लेकर बबलू नाराज था।

भाई के सिर पर था खून सवार…

वारदात की चश्मदीद आशा ने बताया कि वह भी मां के पास बैठकर खाना खा रही थी। तभी भाई बबलू मां पर कुल्हाड़ी से वार कर उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला करने दौड़ा। उसने घर से बाहर भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर बड़ा भाई कालू चीता घर आया तो छोटी बहन आशा ने वारदात की जानकारी दी। कालू ने गंज थाने में छोटे भाई बबलू के खिलाफ मां की हत्या की रिपोर्ट दी।

सबको मारूंगा, फिर मैं बनूंगा मालिक…
आशा ने बताया कि बबलू पैतृक सम्पत्ति से मिले हिस्से में मां के नाम की जमीन में भी हिस्सेदारी चाहता था, लेकिन मां के साथ रहने वाले छोटे भाई याकूब ने उक्त सम्पत्ति का बेचान कर दिया। इसके बाद से बबलू परिवार के अन्य सदस्यों से नाराज था। वह सबको एक-एक कर जान से मारने की धमकी भी देता था।

इनका कहना है…

अजयसर में पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे व बेचान को लेकर बेटे ने मां की हत्या कर दी। प्रकरण में मृतका के बड़े बेटे की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। देर रात आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आशा ने बताया कि बबलू पैतृक सम्पत्ति से मिले हिस्से में मां के नाम की जमीन में भी हिस्सेदारी चाहता था, लेकिन मां के साथ रहने वाले छोटे भाई याकूब ने उक्त सम्पत्ति का बेचान कर दिया। इसके बाद से बबलू परिवार के अन्य सदस्यों से नाराज था। वह सबको एक-एक कर जान से मारने की धमकी भी देता था।

इनका कहना है…

अजयसर में पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे व बेचान को लेकर बेटे ने मां की हत्या कर दी। प्रकरण में मृतका के बड़े बेटे की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। देर रात आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000