काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 38 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

लंभुआ (सुलतानपुर)। अयोध्या से काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 38 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां आठ श्रद्धालुओं की हालत अति गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के हैं। बस में मौजूद महिला श्रद्धालु अश्विनी डोंगरे के अनुसार, 47 लोग एक निजी बस से बीते पांच नवम्बर को महाराष्ट्र के कल्याण से तीर्थाटन को निकले।
रविवार को अयोध्या में दर्शन, पूजन के बाद रात लगभग ग्यारह बजे वहां से काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर लंभुआ कोतवाली के तुलसी नगर में एक रेस्टोरेंट पर चालक शंभा जी व खलासी मनोज निवासी पाथरडीह, अहमदनगर, महाराष्ट्र बस खड़ी करके चाय पीने चले गए। इसी बीच अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस के सामने भी पहले से एक ट्रक खड़ा था, जिसमें वह जा भिड़ी। दुर्घटना में बस में सवार नंदा, कमल, लक्ष्मण, मथुरा, रंजना, कांता ताई, अंकुश, शोभा एकनाथ जोशान, सचिन रतना पाउसे, भगवान हीरामन समेत 37 श्रद्धालु घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की संख्या अधिक होने से अस्पताल में बेड कम पड़े तो सीओ अब्दुस सलाम खान ने चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह से महिला विंग में भी घायलों का इलाज करने को कहा । कोतवाल अखंडदेव मिश्र ने बताया की आठ गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

अलग-अलग हादसों में महिला सहित चार घायल…

सेमरी बाजार (सुलतानपुर)। जयसिंहपुर क्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को हुए अलग-अलग हादसों में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पहली घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 132 किलोमीटर सारंगपुर गांव के पास की है।

बिहार प्रांत के बक्सर डुमराव भोजपुरी निवासी पवन कुमार पुत्र दीनानाथ यादव कार से गाजीपुर से लखनऊ जा रहे थे। वह सारंगपुर के पास पहुंचे तो कार को किनारे खड़ी कर लघु शंका करने लगे। इसी बीच बलिया से लखनऊ की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर कार में टकरा गई। दुर्घटना में बलिया के सिविल लाइन निवासी मीना श्रीवास्तव, बेटी वैष्णवी घायल हो गईं। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कराया।

दूसरी घटना माइलस्टोन 139 मौकेडीह गांव के पास की है। बिहार प्रांत के मधुबनी निवासी रिटायर्ड सैनिक समोन किसको, संतोष कुमार लखनऊ की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए से नीचे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। यूपीडीपी कर्मियों ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000