जेल में बंद पति के इशारों पर गैंग चला रही लेडी डॉन पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई से है दुश्मनी

नई दिल्ली। होटल मालिक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है। मनीषा विदेश में बैठे अपने भाई सौरभ गाडौली के साथ मिलकर गैंग चला रही थी। वह वर्चस्व स्थापित करने के लिए रंगदारी मांगने के साथ ही होटल पर फायरिंग भी करवा रही थी। मनीषा पर 6 मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर जेल से बाहर है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, पिछले 2 महीने से शिकायत आ रही थी कि होटल मालिकों से रंगदारी मांगी जा रही है। इस मामले में राजस्थान पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर इस मामले में कार्रवाई की जिसके बाद सोमवार को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने देवीलाल कॉलोनी से मनीषा को काबू कर उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

एसीपी की माने तो मनीषा ही कौशल का पूरा सिंडिकेट चला रही थी। मनीषा ने ही नीमराना, होशियारपुर और पंचकूला में फायरिंग करवाई थी। वह हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुकी है और जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा इसी काम में जुट गई।

फिलहाल पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की माने तो रिमांड के दौरान जिन लोगों की भी संलिप्तता इसमें सामने आएगी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साल-2021 में गिरफ्तार हुआ था कौशल…

कौशल चौधरी गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है। कौशल चौधरी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी माना जाता है। गैंगस्टर देवेंद्र बंबीहा की हत्या के बाद चौधरी ही बंबीहा गैंग संभालता है। पहले वह दुबई में रहता था और वहीं से हरियाणा और पंजाब में अपने वारदातों को अंजाम देता था, लेकिन साल-2021 में पंजाब और गुरुग्राम पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में उसे धर दबोचा। तब से वह जेल में बंद है।

लॉरेंस बिश्नोई से क्या दुश्मनी…

कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथी विक्की मिद्दूखेड़ा को मारने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। इसी विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई को खुलेआम धमकी दी थी कि अब वो लॉरेंस बिश्नोई की भी हत्या करेगा। इससे पहले भी कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी बिजनेसमैन के घर इंग्लैंड में फायरिंग करवाई थी और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी थी। कौशल चौधरी के पास भी लॉरेंस बिश्नोई की तरह बड़ी तादात में शूटर्स हैं, नेटवर्क है और पैसा भी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000