आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू उत्तरप्रदेशअयोध्या अयोध्या की बुनियाद हिला देंगे, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी By Khulasa India News Desk Last updated Nov 11, 2024 290 खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। उसने एक वीडियो जारी कर अयोध्या में हिंसा कराए जाने का दावा किया है। इसके साथ ही कहा है कि राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे। उसने कहा, 16-17 नवंबर को अयोध्या में हिंसा होगी। पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद अयोध्या का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां राम मंदिर परिसर की सघन तलाशी कर रही हैं। एटीएस ने लिया परिसर का जायजा… राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे ने एटीएस के जवानों और पुलिस बल के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन पथ के साथ ही पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अलर्ट जारी… वहीं मामले को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि एक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर हिंसा कराने की धमकी है। अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है। हालांकि, धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है और सतर्कता बरती जा रही है। अपराध 290 Share