कर्नल की पत्नी को युवक ने कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास उत्तरप्रदेशकासगंज घिनौनी वारदात; महिला PCS अधिकारी की भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास, हेड कांस्टेबल के बेटे व दोस्त ने… By Khulasa India News Desk Last updated Nov 16, 2024 319 कासगंज। आगरा में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी की नाबालिग भतीजी से हेड कांस्टेबल के बेटे और उसके दोस्त ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपितों की शिनाख्त करवाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का हेड कांस्टेबल पिता अलीगढ़ में तैनात बताया गया है। पीड़िता 10वीं की छात्रा है और अधिकारी के छोटे भाई के पास रहती है। घटना के समय वह ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। अधिकारी के छोटे भाई सरकारी शिक्षक… पिछले वर्ष जिले में तैनात रहीं अधिकारी के साथ उनके भाई की बेटी और बेटा रहकर पढ़ाई करते थे। स्थानांतरण होने के बाद भतीजी अधिकारी के छोटे भाई के साथ रह गई और बेटा उनके साथ चला गया। अधिकारी के छोटे भाई सरकारी शिक्षक हैं। शुक्रवार शाम चार बजे भतीजी ट्यूशन पढ़कर ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थी। बाइक सवार दो युवकों ने किया पीछा… बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कालोनी के बाहर ई-रिक्शा से उतरकर वह पैदल घर जाने लगी। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे दबोचा और झाड़ी में खींच ले गए। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। रात में ही दी गई दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर… चाचा ने रात में ही अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि शिवम यादव और अंशुल यादव निवासीगण आवास विकास कालोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिवम अलीगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा है। शिवम बीएससी और अंशुल वकालत की पढ़ाई कर रहा है। बाकी को छोड़ दिया गया है। अपराध 319 Share