पैरोल पर बाहर आये युवक की दूसरे दिन पत्थर से सिर कूच कूंचकर की गई हत्या 

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के बुराड़ी में बीती देर रात एक युवक की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रिंस उर्फ बंदर के रूप में हुई है, जो शुक्रवार को पैरोल पर बाहर आया था, मगर वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह पुलिस को उसका शव इलाके में ही खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी।

पुराने विवाद के चलते की वारदात…

उत्तरी जिले के उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, मामले में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर हत्या के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों की मानें तो चार आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। इन्हें पकड़ लिया गया है।

घोषित बदमाश का था मृतक…

मृतक इलाके का घोषित बदमाश था। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में ही रहता था। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह हत्या के संबंध में एक पीसीआर काल मिली थी।

खून से लथपथ मिला शव…

सूचना मिलते ही पुलिस गली संख्या-2, जाटव बस्ती बुराड़ी में पहुंची। जहां रोड की तरफ एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। क्राइम व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और बुराड़ी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रिंस उर्फ बंदर के तौर पर की। आरोपियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

जेल से बाहर आते ही दूसरे दिन हुई हत्या…

पुलिस को जांच में पता चला कि वह शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पैरोल पर बाहर आया था, मगर वह अपने घर नहीं पहुंचा और इलाके में ही इधर उधर घूमता रहा। वह इलाके में लोगों को डराता धमकाता था। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार रात उसने कुछ लड़कों के साथ शराब भी पी थी। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए चार लड़कों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000