सैलून और स्पा के नाम पर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने की छापेमारी, मची भगदड़, पांच लोग गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

कानपुर। बाबूपुरवा एसीपी की टीम ने गोविंद नगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का अड्डा पकड़ा। स्पा सेंटर में तीन युवतियां मिलीं। पुलिस ने आरोपित संचालक दंपती को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी बाबूपुरवा अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांधी स्मारक स्कूल के पास तनुज विनायक के मकान में अंकित सोनकर और उसकी पत्नी शालू पिंक सैलून नाम से स्पा सेंटर चलाते थे।
हालांकि उसकी आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। इस पर रविवार को टीम के साथ छापेमारी की गई तो अफरातफरी मच गई। अंदर दो बेड पड़े हुए थे, जहां युवतियां आपत्तिजनक सामग्री के साथ मिलीं। मौके से पांच मोबाइल फोन, दो क्यूआर कोड स्कैनर बरामद हुए। मामले में आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

दिल्ली से भागी महिला को प्रेमी ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया…

वहीं कानपुर में एक और मामला सामने आया जिसमें, एक सप्ताह पहले चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ दिल्ली से भागकर नौबस्ता आ गई। यहां नौबस्ता में वह प्रेमी के साथ रहने लगी। इसी बीच बच्चों की याद आने पर प्रेमी से विवाद हुआ तो युवक ने बंधक बना लिया। महिला से सूचना पाकर पति आया और नौबस्ता पुलिस ने महिला को एक घर से बरामद किया। हालांकि दंपती ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी महिला चार बच्चों की मां है।

दिल्ली में काम करने के दौरान उसके नौबस्ता निवासी तरुण से प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन पहले वह बच्चों को छोड़कर शहर आ गई और नौबस्ता बजरंग चौराहे के पास उसके साथ रहने लगी। उसे बच्चों की याद आई तो तरुण से विवाद हुआ। जिस पर महिला ने पति को सूचना दी। रविवार को शहर आए पति ने नौबस्ता पुलिस से मदद मांगी। महिला को बरामद कर पति के सिपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000