बहन की शादी में हर्ष फायर‍िंग के ल‍िए तमंचा चेक रहा था युवक; अचानक चल गई गोली, जा लगी बेटी की पेट में हुई मौत 

कानपुर। बहन की शादी में हर्ष फायरिंग करने के लिए भाई ने भी तमंचा चेक करना शुरू किया तो उसी दौरान चली गोली उसकी ढाई साल की बेटी के पेट में जाकर लगी। पिता लहूलुहान बेटी को गोद में लेकर निजी अस्पताल भागा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रात भर स्वजन बेटी को लेकर इधर-उधर भागते रहे। रविवार सुबह घटना खबर पूरे गांव में फैल गई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मां की तहरीर पर बेटी की गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कल्याणपुर के नानकारी में रविवार को राहुल यादव की बहन शिवानी की बरात आनी थी। शनिवार शाम को मेहंदी की रस्म हो रही थी। साढ़े सात बजे राहुल बहन की बरात में हर्ष फायरिंग की तैयारी के लिए तमंचा चेक कर रहा था। तमंचे में कारतूस फंसा हुआ था। अचानक फायर हो गया और गोली जीने से उतर रही राहुल की ढाई साल की बेटी के पेट में जाकर लगी।

एक तरफ बहन की शादी, दूसरी तरफ बेटी की हुई मौत…

खून से लथपथ मासूम लुढ़कते हुए नीचे तख्त पर आकर गिरी, जिससे उसके सिर पर भी चोटें आईं। स्वजन उसे लेकर निजी अस्पताल भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देर रात उसका शव लेकर पिता घर पहुंचा। एक तरफ बहन की शादी और दूसरी तरफ बेटी की मौत। परिवार को सूझ नहीं रहा था कि क्या करें, इसी उधेड़बुन में रात बीत गई। बह गांव में घटना की जानकारी हुई तो सूचना थाने तक पहुंच गई। करीब 11 बजे पुलिस घर पहुंची तो गौरी का लहूलुहान शव मिल गया।

पुलिस ने पिता राहुल को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, रिश्तेदारों ने निर्णय लिया की सादे समारोह में विवाह संपन्न किया जाए। उसके बाद रविवार रात करीब 10 लोग बरात लेकर पहुंचे। घर के बगल में ही खाली पड़े प्लाट में बरातियों का स्वागत हुआ। घर के आगंन में गड़े मंडप में ही शिवानी ने फेरे लिए। उस दौरान उसके आंसू थम नहीं रहे थे। साथ फेरे ले रहा होने वाला पति उसे लगातार शांत करा रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000