शादी से लौट रही जीप की बस से जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरा खून और मची चीख-पुकार; मासूम समेत 16 लोग हुए घायल

बलिया जिले के रसड़ा-फेफना मार्ग पर संवरा चट्टी पर शुक्रवार को रोडवेज बस व जीप की आमने- सामने की टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। इसमें 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में जीप के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग रसड़ा में आयोजित शादी समारोह से वापस सिंहपुर फेफना घर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हादसे के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस…

काफी देर तक सूचना के बाद भी पुलिस के न आने पर आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी पीएचसी चिलकहर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया। हादसे के बाद राजधानी रोड जाम हो गई। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। घायलों में चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, अन्य का इलाज चल रहा है।
मंदिर में शादी समारोह संपन्न होने के बाद लौट रहे थे लोग…
फेफना थाना के सिंहपुर गांव निवासी कमलेश गोंड की शादी रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मंदिर में दिन में हो रही थी। शादी में घर व रिश्तेदार महिला, पुरुष और बच्चे भाग लेने गए थे। दोपहर बाद शादी कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद दुल्हा कमलेश कार से नई नवेली दुल्हन को लेकर घर चला आया। जीप से परिवार के बच्चे सहित 16 सदस्य वापस लौट रहे थे।

ये लोग हुए हादसे का शिकार…

चिलकहर से पूर्व संवरा चट्टी पर फेफना की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बस व जीप में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इसमें जीप के परखच्चे उड़ गये। जीप के अगली सीट पर बैठी पार्वती देवी (22), सुभावती देवी (29) पत्नी जवाहिर गोंड, शुभावती देवी (30), शोभा (25), जितेंद्र कुमार (35) निवासी चितबड़ागांव, अयांश (04), ऋषिकेश (02), शांति देवी (35) सोबंधा, रमावती (50), नेहा (22), कुसुम (26), रूबी (22), विमलावती (60), गुलाब देवी (60), काजल (26), रितिका (04) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवास सुन मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने 108 व पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए चिलकहर सीएचसी पहुंचाया।

पीएचसी पर अचानक 16 घायल पहुंचने पर मची अफरा तफरी…

 संवरा चट्टी पर सड़क दुर्घटना में अचानक 16 की संख्या में घायल पहुंचने पर पीएचसी पर अफरा तफरी मच गई। इमरजेंसी में कोई चिकित्सक न होने के कारण डयूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट व एक वार्ड ब्वॉय ने सभी घायलों की मरहम पट्टी की। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000