खड़े ट्रक में जा घुसी हाई स्पीड कार, टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 3 की हुई मौत

झांसी। जनपद के उल्दन थाना क्षेत्र में झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह बंगरा के पास एक कार की सड़क किनारे खड़े ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। घटना में कार में सवार 2 महिला कलाकारों सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं। जख्मी हुए सभी लोगों को पुलिस की मदद से कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब कार सवार लोग एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को करने के बाद वापस झांसी शहर की लौट रहे थे।

तड़के सुबह का समय होने के कारण कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई और इतनी बड़ी दुर्घटना घट गई। कार में सवार लोग झांसी, टीकमगढ़ और दिल्ली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार मनीष राजपूत चला रहा था और इसमें ऑर्केस्ट्रा टीम से जुड़े शबनम, मिनी, काजल, मुस्कान, रविन्द्र और अजय सवार थे। दुर्घटना में शबनम, मिनी और मनीष राजपूत की मौत हो गई। काजल, मुस्कान, रविन्द्र और अजय को इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में जख्मी हुए 4 लोगों में से 2 की स्थिति काफी गम्भीर बताई जा रही है। दुर्घटना इतनी भीषण बताई जा रही है कि कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ टहरौली अजय कुमार ने बताया कि सुबह के समय सड़क किनारे खड़े ट्रक में ईको गाड़ी कार ने टक्कर मार दी, जिससे यह घटना हो गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000