चलती कार बनी आग का गोला नोएडाउत्तरप्रदेश चलती कार बन गई आग का गोला, किसी तरह बची दो महिलाआों की जान By Khulasa India News Desk Last updated Nov 22, 2024 223 नोएडा में आग लगी कार में सवार दो महिलाएं थीं जिसमें से एक कार चला रही थी और दूसरी बुजुर्ग महिला थी। दोनों ने किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहीं। आग का गोला बन गई कार… जानकारी के मुताबिक सेक्टर-18 से डीएनडी फ्लाईओवर की ओर जाते समय कार में आग लग गई। महिलाओं ने आग की गंध और धुआं महसूस किया तो तुरंत सतर्क होकर गाड़ी रोक दी और बाहर निकल आईं। उनके बाहर निकलते ही कार आग का गोला बन गई और तेजी से जलने लगी। हॉस्पिटल जा रही थी महिला… मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने समय रहते घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वे वैशाली से अपोलो अस्पताल जा रही थीं, जहां उनकी बेटी भर्ती है। यह हादसा तब हुआ जब वे बेटी को देखने अस्पताल जा रही थीं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी सतर्कता बरतने और नियमित वाहन जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। दुर्घटना 223 Share