घटना स्थल पर जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशबलिया डबल मर्डर; कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर मां और दादी को उतारा मौत के घाट By Khulasa India News Desk Last updated Nov 23, 2024 384 बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां और दादी को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, गड़वार थानाध्यक्ष, सीओ सिटी गौरव कुमार व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उमेश चंद पांडेय का बेटा अभिषेक पांडेय उर्फ प्रतीक पांडेय किसी कारणवश अपनी मां विमला देवी (55) पत्नी उमेश चंद पांडेय एवं दादी छाया देवी (60) पत्नी वीरेंद्र पांडेय को फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हत्या में प्रयुक्त फावड़ा को बरामद कर लिया है। युवक ने मां और दादी की हत्या क्यों की ? पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अपराध 384 Share