खुफिया एजेंसियों की संभल हिंसा पर पैनी नजर, हिंसा प्रभावित क्षेत्र आतंकियों का रह चुका है गढ़

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल के कई लोग पहले से ही खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं।संभल में कल रविवार को हुई हिंसा के बाद खुफिया एजेंसियां यहां पैनी नजर रख रही हैं।क्योंकि संभल का दीपा सराय इलाका आतंकी संगठन अल कायदा इंडिया के आतंकियों का गढ़ रहा है।अल कायदा के चीफ अयमान अल जवाहिरी ने 2014 में वीडियो जारी कर जिस सनाउल हक उर्फ मौलाना असीम उमर को अल कायदा इंडिया (AQIS) का चीफ बनाया था वो संभल का ही रहने वाला था।साथ ही उमर का कनेक्शन दीपा सराय इलाके से जुड़ा था।हालांकि सनाउल हक उर्फ मौलाना असीम उमर को अफगानिस्तान में 2019 में अमेरिकी एजेंसियों और अफगानिस्तान फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन में मार दिया गया था।संभल के दीपा सराय में जहां दंगे हुए वहां से AQIS के कई आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

बता दें कि आसिफ पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत आया था और संभल में स्लीपर सेल का नेटवर्क तैयार कर रहा था।जब सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट पर स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया तो कोर्ट ने 2016 में आसिफ को सजा सुनाई थी।वहीं संभल का ही रहने वाला अलकायदा का आतंकी शर्जील फरार चल रहा है। शर्जील इंडियन एजेंसी का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दावा किया जाता है कि शर्जील इस समय पाकिस्तान में रह रहा है।इसके अलावा अल कायदा का आतंकी जफर उर्फ गुड्डू भी संभल के दीपा सराय का रहने वाला है। 2016 में कोर्ट ने आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने पर जफर को सजा सुनाई थी।

बता दें कि जिला अदालत के आदेश के बाद रविवार को संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर सर्वे का काम चल रहा था। सर्वे के दौरान अचानक भारी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।इसके बाद पुलिस की टीम पर पथराव शुरू कर वाहनों में आग लगा दी. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया।इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने हिंसा मामले में एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रविवार को रात भर छापेमारी की।साथ ही पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे सोहेल इकबाल पर एफआईआर दर्ज किया है।सपा सांसद पर आरोप है कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस हिंसा को भड़काया।इसके लिए सपा सांसद ने मस्जिद के बाहर भीड़ को इकट्ठा किया और फिर उसे उकसाया, जिसके बाद इतने बड़े स्तर पर हिंसा हुई।हिंसा के बाद संभल में जिला प्रशासन ने बाहरी लोगों की एंट्री पर एक दिसंबर तक रोक लगा दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000