पुलिस ने मुक्त कराए तोते;  तस्कर बस से कूदकर हुए फरार, रोडवेज बस का कंडक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में हुई एक तस्करी की घटना ने सबका ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। यहां राजस्‍थान रोडवेज की बस से पीपल फॉर एनिमल्स और पुलिस विभाग ने मिलकर ऐसी बरामदगी की है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे एक बड़ी सफलता के रूप में भी देखा जा रहा है। यहां दोनों टीमों ने मिलकर 200 प्रतिबंधित तोतों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। इन तोतों को राजस्थान रोडवेज की एक बस में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। इस ऑपरेशन में दो आरोपी तो फरार हो गए, लेकिन दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…

तस्करों ने इन तोतों को राजस्थान से गाजियाबाद की ओर तस्करी के लिए ले जाने की योजना बनाई थी। हालांकि, पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) के सदस्य और स्थानीय पुलिस ने इस तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। पीएफए की सदस्य सुरभि रावत ने बताया कि यह तस्कर पहले भी तोतों की तस्करी के आरोप में जेल जा चुके थे, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से इस अवैध व्यापार में शामिल हो गए थे। यह तस्करी का प्रयास बहुत बड़े पैमाने पर था, और इन तोतों को विभिन्न स्थानों पर तस्करी के लिए भेजा जा रहा था।

आरोपियों की गिरफ्तारी…

सुरभि रावत ने कहा, “यह तस्करी काफी संगठित थी। पुलिस की मदद से हमने बस पर छापा मारा और 200 तोतों को बरामद किया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

तोतों की देखभाल और स्वास्थ्य जांच…

बरामद किए गए तोतों को पीएफए के सदस्यों ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी की निगरानी में सिटी फॉरेस्ट पार्क में भेज दिया। यहां पर तोतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे तस्करी के दौरान किसी प्रकार की शारीरिक या अन्‍य तकलीफ से तो नहीं गुजरे। सुरभि रावत ने बताया, “हमारे द्वारा इन तोतों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जांच के बाद, स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें पार्क में ही छोड़ दिया जाएगा। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि इन तोतों का जीवन अब बेहतर हो।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000