अखिलेश यादव बोले- यूपी में आपातकाल जैसी स्थिति, संभल जा रहे सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट करना खतरनाक

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता के घर शादी समारोह में शिरकत की। इसके साथ ही पूर्व विधायक जफर आलम और हाजी जमीरुल्ला खान के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने संभल घटना और भाजपा सरकार की कार्यशैली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए और इसे सरकार का हाथ बताकर न्याय और शांति की जरूरत पर जोर दिया।

सरकार के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन…

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन संभल जाने वाला था, लेकिन सरकार ने इसे अनुमति नहीं दी। सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पीड़ितों को न्याय मिले। जबकि प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में पहले दिन सर्वे हुआ, जिसे सभी ने मिलकर कराया और किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। फिर प्रशासन ने दोबारा सर्वे क्यों कराया। सर्वे टीम में भाजपा के कार्यकर्ता क्यों शामिल हुए। यह सब जानबूझकर सरकार और प्रशासन द्वारा कराया गया झगड़ा है।

शांति और विकास से भाजपा को समस्या…

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान के बजाय अपनी मर्जी से शासन चला रही है। संभल में हालात बिगाड़ने के पीछे सरकार की साजिश है। अगर प्रशासन पहले से सतर्क होता तो घटना नहीं होती। शांति और विकास से भाजपा को समस्या है। जानबूझकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। अगर शांति होगी तो लोग तरक्की करेंगे और यही भाजपा नहीं चाहती। अखिलेश यादव ने उपचुनाव में भाजपा ने वोट लूट लिए। कैमरे और मोबाइल में सब दर्ज है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया। जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उत्तर प्रदेश में आपातकाल जैसी स्थिति…

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है। प्रदेश में अन्याय अत्याचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में आपातकाल जैसी स्थिति है। सत्ता के इशारे पर संभल जा रहे पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों नेता विरोधी दल, प्रदेश अध्यक्ष और सपा सांसदों विधायकों और जिलाध्यक्ष को उनके घरों में कैद कर देना बेहद निंदनीय है। सरकार संभल में उसके द्वारा किए गए अन्याय और अत्याचार को छुपाना चाहती है।

लोकतंत्र और संविधान को कुचल रही भाजपा…

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन का प्रतिबंध जब सिर्फ संभल जिले में है तो भाजपा सरकार उनके नेताओं को उनके घरों से क्यों नहीं निकलने दिया है। क्या भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में आपातकाल लगा दिया है। नेता विरोधी दल और प्रदेश अध्यक्ष अपने घर से समाजवादी पार्टी के दफ्तर भी नहीं जा सके। जनप्रतिनिधियों को इस तरह से हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। भाजपा जब से सत्ता में आई है लोकतंत्र और संविधान को कुचल रही है।

संभल के प्रशासनिक मंडल को करे बर्खास्त…

अखिलेश ने कहा कि संभल में प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फ़साद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता। भाजपा जैसे पूरी की पूरी कैबिनेट एक साथ बदल देते हैं, वैसे ही संभल में ऊपर से लेकर नीचे तक का पूरा प्रशासनिक मंडल निलंबित करके उन पर साज़िशन लापरवाही का आरोप लगाते हुए बर्खास्त भी करना चाहिए। समाजवादी पार्टी ने संभल की घटना में मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार संभल हिंसा में मृतक आश्रितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000