प्रतापगढ़ में 3 हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार; दो दिन पहले बारात से लौट रहे युवक को उतारा था मौत के घाट

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत उपाध्यायपुर गांव में 37 वर्षीय अयोध्या प्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

अब आइए जानते हैं पूरा मामला…

3 दिसंबर 2024 को अयोध्या प्रसाद का शव गांव के बाहर खेत में मिला था। जांच में सामने आया कि 1 दिसंबर को मृतक कोहड़ौर क्षेत्र में एक बारात में गया था, जहां उसकी गांव के ही शनीदेव वर्मा से कहासुनी हुई थी। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और अयोध्या प्रसाद की हत्या कर दी गई।

आरोपियों ने हत्या की बात कबूली 5 दिसंबर को पुलिस ने अंतू रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर से तीन अभियुक्तों शनी उर्फ शनिदेव (20), अशोक कुमार (35), और कुलदीप (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। शनीदेव ने बताया कि उसने विवाद के बाद अयोध्या प्रसाद पर डंडे से हमला किया और हत्या के बाद डंडा घटनास्थल के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने उस डंडे को भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह, निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, और कांस्टेबल अनिल यादव व सुनील पटेल शामिल रहे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000