सुलझ गई ट्रिपल मर्डर की मिस्ट्री; बेटे ने ही किया था पिता, मां और बहन का मर्डर

नई दिल्ली। इस बात की कल्पना करना मुश्किल है कि कोई शख़्स अपने मां-पिता और बहन की एक साथ हत्या कर दे और घूमने निकल जाए, लेकिन दिल्ली के नेब सराय में यही हुआ। हत्या के पीछे जायदाद का लालच और पिता का बरताव बताया जा रहा है। मामला ये हुआ कि दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके का है। पुलिस के अनुसार, युवक पर अपने पिता, माता और बहन का मर्डर करने का आरोप है।

आरोपी अर्जुन 20 साल का है, फिलहाल डीयू में पढ़ता है और राज्य स्तरीय मुक्केबाज़ भी है। हालांकि, दुनिया अब उसे एक कातिल के तौर पर जानेगी। पुलिस ने बुधवार को अर्जुन तंवर (20) को माता-पिता और बहन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) बुधवार सुबह देवली गांव स्थित अपने घर में मृत मिले थे।

दिल्ली में दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की घटना बुधवार की सुबह सामने आयी थी। इस मामले की गुथ्थी को दिल्ली पुलिस ने महज़ 10 घंटे में ही सुलझा दिया। और सामने ये आया की जायदाद की लालच और सौतेला व्यवहार के कारण घर के ही चिराग ने अपने पुरे परिवार को मौत की घाट उतारा और कड़ी पूछताछ होने पर उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

बहन को मिलता था ज्यादा प्यार…

पुलिस के अनुसार, तंवर के अपने माता-पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और वह इस बात से क्षुब्ध था कि उसके माता-पिता उसकी बहन को उससे अधिक पसंद करते थे। पुलिस ने बुधवार देर रात संजय वन से तंवर की खून से सनी ‘स्वेटशर्ट’ और माता-पिता तथा बहन की हत्या में इस्तमाल किया गया सैन्य चाकू बरामद कर लिया।

ऐसे की हत्या…

पूछताछ के दौरान तंवर ने पुलिस को बताया कि उसने सबसे पहले अपनी बहन की गला रेतकर उस समय हत्या कर दी जब वह सोई हुई थी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने ऊपर की मंजिल पर जाकर अपने पिता की गर्दन पर चाकू से वार किया और शौचालय में मौजूद अपनी मां का गला भी रेत दिया।

जुर्म कबूल किया…

पुलिस के अनुसार, इसके बाद तंवर खून से सने अपने कपड़ों को जिम बैग में डालकर संजय वन पहुंचा, जहां उसने अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ उन कपड़ों को भी फेंक दिया। अधिकारियों ने बताया कि वहां से लौटने के बाद उसने शौचालय और घर के अन्य सामान पर लगे खून को साफ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके बाद तंवर ने पुलिस को झूठा बयान देते हुए दावा किया कि जब परिवार के सदस्यों की हत्या हुई तब वह जिम में था।

आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में राजनीति विज्ञान का छात्र था। वह एक प्रशिक्षित मुक्केबाज भी है। उसने राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था। उसने पूर्व में दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000