दिल्ली पति के साथ शादी में गई पत्नी प्रेमी के साथ फरार, एक महीने पहले हुआ था विवाह; ससुराल में मचा हड़कंप By Khulasa India News Desk On Dec 7, 2024 402 अंब। कस्बा अंब में शादी समारोह में आई एक नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब एक माह पहले ही बंगाणा उपमंडल के एक युवक के साथ हुई थी। शादी समारोह से प्रेमी संग फरार होने से पहले वह अपने साथ आभूषण भी ले गई है। नवविवाहिता के ससुराल पक्ष ने थाना अंब में शिकायत दी है। उन्होंने इसके लिए होशियारपुर के एक युवक को आरोपित बताया है। महिला ने वापस आने से किया इनकार… नवविवाहिता पति के साथ चार दिसंबर को अंब कस्बे में अपने रिश्तेदार की शादी में आई हुई थी। शादी के दौरान ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति काफी देर तक उसकी तलाश करता रहा। अंब में न पाए जाने पर उसने अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद छानबीन में पता चला कि वह प्रेमी के साथ होशियारपुर चली गई है और उसने वापस आने से भी मना कर दिया। पुलिस कर रही है कार्रवाई… इसके बाद ससुराल पक्ष ने इसकी शिकायत थाना अंब में की। पुलिस ने शिकायत के आधार उस महिला व उसके प्रेमी की तलाश में वीरवार देर शाम होशियारपुर में भी दबिश दी, लेकिन वे दोनों वहां से गायब पाए गए और पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पत्नी रसोई में की बंद… वहीं, दूसरा मामला कांगड़ा से है। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक महिला ने पति को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इसके बाद विवाद बढ़ता देख पति महिला को घर की रसोई में बंद कर वहां से भाग गया। सिविल अस्पताल कांगड़ा की कालोनी में रहने वाली एक महिला ने कांगड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उसे व उसके बच्चों से अलग कमरा लेकर छोटी हलेड़ में रहता है। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों का कोर्ट में केस चला है। पिछले कल उसे जानकारी मिली कि उसका पति अन्य महिला के साथ वहां कमरे में रह रहा है। इसके बाद वह पति को देखने गई तो वह महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में था। उसने दोनों को बाहर से कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान पति का एक साथी वहां आया और उसने मेरी पिटाई की। पति दरवाजा खोलकर बाहर आया और मुझे रसोई में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध पर मामला दर्ज कर लिया है। समाचार 402 Share