जीजा ने शूटर्स को डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई साले की हत्या

संभल। जिले में स्पेयर पार्ट्स दुकानदार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। टीटू चौधरी की हत्या उसी के सगे बहनोई ने शूटर्स को डेढ़ लाख रुपये देकर हत्या कराई थी। गांव वालों और पत्नी के सामने खुद की पिटाई से अपमानित होकर बहनोई ने ही साले का मर्डर करा दिया था। एसपी संभल ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी बहनोई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एक शूटर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

मामला बनियाठेर थाना इलाके के कस्बा नरौली का है। 4 दिसंबर 2024 को स्पेयर पार्ट्स व्यापारी टीटू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में टीटू के भाई अंकुश चौधरी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कुछ दिन पहले नरौली कस्बे के पास रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक स्पेयर पार्ट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इस सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां व्यापारी की मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले। इसके बाद हत्या में प्रयुक्त बाइक का पता लगाया गया, तो हत्या का शक परिवार के ही लोगों पर गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

एसपी ने बताया कि टीटू चौधरी के जीजा विक्रम सिंह का बीते 27 नवंबर को अपनी पत्नी सरिता के साथ विवाद हुआ था। उसने पत्नी से बदतमीजी की थी। यही नहीं, ससुराल में आकर भी विक्रम सिंह ने ससुराल वालों से बदतमीजी की थी। इस दौरान विक्रम सिंह और ससुराल वालों की आपस में कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। विक्रम सिंह ने बदला लेने के लिए फैजान नाम के शूटर और उसके साथी लवी, नदीम को डेढ़ लाख की सुपारी देकर साले की हत्या की योजना बनाई।
एसपी ने बताया कि फैजान गैंगस्टर का आरोपी है। पूर्व में भी उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं. पिस्टल से फायर कर हत्या की गयी थी। डेढ़ लाख रुपये की सुपारी में से पुलिस ने एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। फैजान ने हत्या करने के बाद खुद को जेल में सरेंडर कर दिया। वहीं एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपी जीजा विक्रम सिंह, लवी और नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। हत्या का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गयी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000