भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित डीसीएम होटल में घुसी, एक की हुईं मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

बहराइच- गोंडा हाईवे पर चिलवरिया चीनी मिल के पास अनियंत्रित डीसीएम एक होटल में घुस गई। होटल में चाय पी रहे हैं। एक किसान की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक भी घायल हो गया है।

 बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना के बड़ागांव के रहने वाले आरिफ पुत्र मुबारक ट्रैक्टर ट्राली लेकर चिलवरिया चीनी मिल में गन्ना बेचने आया था। वह मिल के सामने स्थित एक होटल पर चाय पी रहे थे। इस दौरान चिलवरिया चीनी मिल के पास पहुंचते ही एक डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा। डीसीएम अनियंत्रित होकर एक पान की गुमटी को तोड़ता हुआ होटल में जा घुसा होटल में तमाम लोग चाय पान कर रहे थे। कुछ लोगों ने तो भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। लेकिन डीसीएम की चपेट में आने से गन्ना बेचने आए आरिफ पुत्र मुबारक की दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में डीसीएम चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। डीसीएस चालक चालक गोंडा जिले के खरगूपुर थाना के गांव इच्छा पुरवा का रहने वाला है। इसके अलावा पान ढाबली संचालक शिवकुमार समेत चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल मालिक गोमती प्रसाद वर्मा ने बताया कि रात के करीब 11 बजे चीनी मिल में गन्ना बेचने आए कुछ किसान होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। दुकान का पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- केस दर्ज किया जा रहा…

इस संबंध में बहराइच जिले के कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पूरे हादसे की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000