5 साल में 7.77 लाख मौतें- रोड एक्सीडेंट में टॉप 10 स्टेट कौन है जानें

मुंबई। 2018-2022 के बीच भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 7.77 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने इस अवधि में सबसे अधिक दुर्घटनाओं और मौतों के मामले दर्ज किए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ, 2022’ रिपोर्ट में इन चिंताजनक आंकड़ों का खुलासा किया गया।

2022 में देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 1,68,491 तक पहुंच गई, जो 2021 में 1,53,972 थी। अकेले उत्तर प्रदेश में 2022 में 22,595 मौतें दर्ज की गईं, जबकि तमिलनाडु में 17,884 और महाराष्ट्र में 15,224 मौतें हुईं। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण रिपोर्ट में पाया गया कि तेज रफ़्तार, मोबाइल का उपयोग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, और ड्राइवरों की अनुशासनहीनता सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में टॉप 10 राज्य 2018-2022… 

  • उत्तर प्रदेश – 1,08,882 मौतें
  • तमिलनाडु – 84,316 मौतें
  • महाराष्ट्र – 66,370 मौतें
  • मध्य प्रदेश – 58,580 मौतें
  • कर्नाटक – 53,448 मौतें
  • राजस्थान – 51,280 मौतें
  • आंध्र प्रदेश – 39,058 मौतें
  • बिहार – 36,191 मौतें
  • तेलंगाना – 35,565 मौतें
  • गुजरात – 36,626 मौतें

नितिन गडकरी का बयान… 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शर्मिंदा करती है। उन्होंने कहा, “मुझे अपना चेहरा छिपाना पड़ता है।” उन्होंने स्वीकार किया कि दुर्घटनाओं को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ।

सरकार की पहलें कड़े कानून और दंड…

2019 के मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त दंड लागू किए गए। ई-चालान: 2020 से अब तक 23 करोड़ ई-चालान जारी किए गए, जिनकी राशि ₹36,700 करोड़ से अधिक है। सड़क सुरक्षा ऑडिट: राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य किया गया।

जागरूकता अभियान…

मॉडल ड्राइविंग संस्थानों की स्थापना और सार्वजनिक परिवहन में सुधार पर ध्यान केंद्रित। नितिन गडकरी ने कहा कि “मानव व्यवहार और सामाजिक मानदंडों में बदलाव जरूरी है।” सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए कानून के पालन और जागरूकता पर बल दिया जा रहा है। भारत में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या एक बड़ी चुनौती है, लेकिन सरकार इसे कम करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000