आपसी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में युवक की जान चली गई। दरअसल दो गुटों का बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके बाद दूसरे गुट के युवक ने दूसरे गुट के व्यक्ति को गोली मार दी।

दरअसल एक सप्ताह पहले मृतक नीरज के दोस्त अक्षय की बड़वान मोहल्ला के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद विवाद हो गया था। हालांकि उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया लेकिन सोमवार शाम को नीरज के दूसरे साथी की दूसरे गुट के युवकों ने पिटाई कर दी।

इसका पता जब नीरज को लगा तो वो अपने साथियों के साथ दूसरे गुट के युवकों से बात करने के लिए सेंट मैरी स्कूल के पास पहुंचा गया। बातचीत के दौरान आपसी तल्खी बढ़ने लगी। इसी दौरान दूसरे गुट के एक युवक ने नीरज को सीने से सटा कर गोली मार दी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। गोली चलते ही उसके साथी मौके से फरार हो गए। साथ ही घटना को अंजाम देने वाला गुट भी घटना स्थल से भाग गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत पास के अस्पताल ले कर गई, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में पसरा मातम…

नीरज की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में परिजन मोहल्ले वालों के साथ अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली साथ ही मृतक के परिजनों से बात की।

मामले की जांच की जा रही है…

एसपी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मृतक के शव को सौंपा। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक युवक के परिजनों के तहरीर पर दूसरे गुट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000