घर में किसी और मर्द के साथ मिली पत्नी तो देख कर आपा खो बैठा पति, लड़के की कर दी पीट-पीटकर हत्या, नाखून भी उखाड़े

पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। वहां महिला के पति ने उसे बंधक बना लिया। प्रेमी को डंडे व बेल्ट से फर्श पर लेटाकर बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि युवक के दोनों हाथों के नाखून तक उखाड़ दिए और अंदरुनी अंग पर भी काफी वार किए। महिला ने अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश की तो पति ने उसे भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वीभत्स तरीके से पीटकर युवक की हत्या कर दी।

ससुराल के कई लोग शामिल…

मृतक की पहचान ऋतिक वर्मा के रूप में हुई है। आरोप है इस हत्या में महिला के ससुराल के कई लोग शामिल है। शास्त्री पार्क थाना ने हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी कर महिला के पति अजमत को गिरफ्तार कर लिया है।

एक घंटे तक युवक को पीटा गया…

घायल महिला का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्वजन का दावा है कि एक घंटे तक ऋतिक को पीटा गया।

पिता के साथ चलाता है ट्रक…

ऋतिक वर्मा अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में किराये पर रहता है। परिवार में पिता प्रमोद वर्मा, मां अनिता वर्मा और दो बहने हैं। ऋतिक अपने पिता के साथ ट्रक चलाता था। स्वजन का कहना है कि ऋतिक की एक दोस्त शास्त्री पार्क में रहती है।

बंधक बनाकर पीटने की मिली सूचना…

सुबह नौ बजे ऋतिक के पास किसी का फोन आया तो वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया। 11 बजे के आसपास किसी ने प्रमोद को फोन करके सूचना दी कि उसके बेटे को अजमत व उसके स्वजन घर में बंधक बनाकर बुरी तरह से पीट रहे हैं।

घर का दरवाजा अंदर से था बंद…

स्वजन का दावा है कि वह मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। बेटे की चीख बाहर तक सुनाई दे रही थी।  दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो खोला नहीं। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

हाथों के नाखून उखाड़े…

पुलिस ने आकर किसी तरह से दरवाजा खुलवाया।। ऋतिक फर्श पर पड़ा हुआ था, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। नुकीले हथियार के घाव भी थे। दोनों हाथों के नाखून उखाड़ रखे थे। उसकी दोस्त भी घायल पड़ी हुई थी।

इलाज के दौरान हो गई मौत…

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही दोनों को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, हालत गंभीर होने पर ऋतिक को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। रात नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक अपनी दोस्त से सोमवार सुबह उसके घर पर मिलने गया था। महिला का पति घर आया तो उसने अपनी पत्नी को युवक के साथ देख लिया। उसने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिफ्तार कर लिया। वह बैग बनाने का काम करता है। मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000