Chandauli News : नगर पंचायत के उपचुनाव में भाजपा ने बचाई अपनी सीट, आभा जायसवाल हुई 98 वोटों से विजयी

सैयदराजा विधायक की किलेबंदी को नहीं भेद पाया बिखरा विपक्ष, नगर पंचायत चंदौली वाला फार्मूला काम नहीं आया

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बीजेपी ने अपने दमदार प्रदर्शन से बाजी मार ली। विपक्षी दलों के बिखराव और कमजोर रणनीति ने भाजपा के लिए जीत का रास्ता आसान कर दिया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की मजबूत रणनीतिक पकड़ और किलेबंदी के सामने विपक्ष के सारे दांव नाकाम साबित हुए। पिछले चुनाव में सपा का नगर पंचायत चंदौली वाला फार्मूला इस बार काम नहीं आया।

कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इससे सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। इस जीत ने विपक्षी दलों को भी अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर कर दिया है। पिछले निकाय चुनाव में भी सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी जीती थी। नगर पंचायत अध्यक्ष के असामयिक निधन के बाद उपचुनाव कराए गए हैं। इसको लेकर बीजेपी ने कारगर रणनीति बनाई। प्रत्याशी की घोषणा से लेकर चुनाव प्रचार अभियान में पार्टी पूरे जी-जान से जुटी रही।

सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रही रीता मद्धेशिया की मौत के बाद खाली हुई थी, सीट

वहीं विपक्षी दलों में एकजुटता नहीं दिखी। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा। वहीं सपा ने पिछले चुनाव में नगर पंचायत चंदौली वाला फार्मूला अपनाते हुए प्रत्याशी की घोषणा करने की बजाय निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया। हालांकि, उपचुनाव में सपा का पुराना फार्मूला नाकाम साबित हुआ। मतदाताओं ने विपक्षी दलों की बजाय एक बार फिर सत्तारूण दल के प्रत्याशी पर भरोसा जताया।

भाजपा पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बनाई तो पीछे नहीं हुई। अंत में भाजपा ने तीसरे राउंड के बाद 98 वोटों से जीत हासिल कर सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया। बीजेपी की जीत के पीछे सैयदराजा विधायक की रणनीति का भी अहम रोल है। विधायक ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए अधिक से अधिक समय मतदाताओं के बीच बिताया। घर-घर जनसंपर्क किया और मतदाताओं का भरोसा जीतने की कोशिश की। उनका यह प्रयास रंग लाया।

सैयदराजा के नगर पंचायत के उप चुनाव में तीन प्रत्याशियों में लड़ाई देखने को मिल रही थी, लेकिन यहां केवल कमल के फूल और सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी के हथौड़ा चुनाव चिन्ह में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। भाजपा की प्रत्याशी आभा जायसवाल 3539 तथा इशरत खातून को 3441 वोट मिले। फाइनल घोषणा में भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल को 98 वोटों से विजयी घोषित किया गया। तीसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी विजय लक्ष्मी ने भी टक्कर देते हुए 1339 वोट पाई। पहले ही राउंड से ही भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए रही।

चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है और भाजपा की प्रत्याशी आभा जायसवाल को कड़ी टक्कर के बाद जीत भी मिल गई है। सपा उम्मीदवार इशरत खातून को 98 वोटो से पराजित किया है। जीत की घोषणा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भी देखने को मिल रहा है। सपा की पुरजोर कोशिश के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा और बीजेपी विधायक की रणनीति सफल रही।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह सैयदराजा की जनता की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास फार्मूले को वरीयता दी और मुझ पर जो विश्वास जताया उसके लिए उनका आभार। अंत में भाजपा ने तीसरे राउंड के बाद 98 वोटों से जीत हासिल किया। विजय की सूचना के बाद भाजपा के समर्थक सड़क पर माला लेकर नारेबाजी करते हुए मतदान स्थल पहुंच गए।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000