सपा सांसद बर्क पर गिरी बिजली, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी के आरोप पर 1 करोड़ 91 लाख का जुर्माना, एफ़आईआर भी दर्ज

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर गुरुवार को बिजली गिरी है। बिजली चोरी के आरोप में बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बर्क से 1 करोड़ 91 लाख का बिजली का बिल वसूला जाएगा। बता दें कि बीते दिनों बिजली विभाग की टीम भारी सुरक्षा बलों के साथ नखासा थाना क्षेत्र में स्थित सपा सांसद बर्क के घर दीप सराय पहुंची थी।जांच के दौरान बिजली विभाग को सांसद के घर लगे मीटर में खराबी मिली थी।

बिजली विभाग ने मीटर रीडिंग और वहां पर तथ्यों के हिसाब से बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए अब 1 करोड़ 91 लाख का जुर्माना तय किया है।बिजली विभाग ने बर्क के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया है।भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।बर्क के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि बिजली चेकिंग के दौरान बर्क पिता ममलूक उर रहमान बर्क पर यह आरोप लगा कि उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को धमकाया,सरकारी काम में बाधा डाली।इसी को लेकर बर्क के पिता ममलूक उर रहमान बर्क के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इन आरोपों को खारिज करते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखी है।बर्क ने पोस्ट में लिखा है कि हक और इंसाफ की लड़ाई को रोकने के लिए किस-किस हद को पार कराया जाएगा।झूठी रिपोर्ट और बदनाम करने वालों, देश और दुनिया की अवाम देख रही है। 24 तारीख को संभल में जो कुछ भी नाइंसाफी हुई है, यह सब जो हो रहा है, उससे ध्यान हटाने के लिए कराया जा रहा है।

बर्क ने आगे लिखा है कि पूरी कोशिश है कि मेरी कौम के साथ जो जुल्म हुआ है, उनको इंसाफ मिलना चाहिए। उनको इंसाफ नहीं मिल पाए, यह इसलिए हो रहा है।मैं अपने लोगों की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा,उनके साथ खड़ा रहूंगा।वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता,यह वक्त भी गुजर जाएगा। झूठे मुकदमे का जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा। सच सबके सामने आएगा। यह मेरी जाती लड़ाई नहीं है। इंशाअल्लाह, मुझे अपने रब पर पूरा यकीन है, मुझको और मेरी कौम को इंसाफ मिलेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000