दिल्ली में अब 250 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, भाजपा ने लोकायुक्त के पास दायर की शिकायत

नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक शर्मनाक फर्जीवाड़े का आरोप लगाया और दिल्ली के असहाय लोगों का हक छिनने का खुलासा किया है। प्रेसवार्ता में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार का एक विभाग है दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रुवमेंट बोर्ड,जिसका काम है गरीब असहाय लोगों की मदद करना और उनके लिए रैनबसेरे शेल्टर होम देना। यह एक पवित्र मानवता सेवा कार्य है पर दिल्ली सरकार ने अधिकारी और उनके विधायकों की मिली भगत से इसमें एक बड़ा घोटाला चल रहा है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि विभाग के नियमानुसार हर एक शेल्टर होम में रहने वालों की देखरेख के लिए क्षमतानुसार 5 से 6 लोगों के केयरटेकर स्टाफ का वेतन ठेकेदार,एनजीओ को दिया जाता है।जब भाजपा की एक टीम ने जब इसकी जांच की तो इसमे बड़ा घोटाला पकड़ा है।एक शेल्टर में 5-6 कर्मियों को देखरेख के पैसे दिए जा रहे हैं जबकि वहां 2 कर्मी होते हैं। सचदेवा ने आरोप लगाया है कि भाजपा टीम की जांच में हर शेल्टर होम में 3-4 घोस्ट कर्मी मिले हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि बिना दलाली,बिना घूसखोरी,बिना कमिशन के अरविंद केजरीवाल की सरकार में कोई काम नही होता है। सचदेवा ने कहा कि टीम ने जब जांच की तो पाया की दिल्ली में 8 प्रमुख एनजीओ के पास शेल्टर होम के रखरखाव का ठेका है और अधिकांश शेल्टर होम में केवल 2-3 कर्मी ही काम करते हैं पर तनख्वाह 5-6 की उठती है।जांच को आगे बढ़ाने पर टीम ने पाया की अलग-अलग शेल्टर होम मे एक ही नाम का स्टाफ रिकार्ड में पंजीकृत है, उनके आधार एवं बैंक खाते तक एक ही हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि चाहे दिल्ली गेट पर चल रहा शेल्टर हो, या लाहोरी गेट पर,तुर्कमान गेट पर या फिर मंगोलपुरी स्थित शेल्टर हो, एक आधार कार्ड पर 3-5 तनख्वाह दी जा रही है। यह पूरा मामला लगभग 250 करोड़ रुपये का घोटाला है और इसकी जांच की मांग हमने एसीबी से की है और लोकायुक्त में भी हमने इस मामले को दर्ज कराया है। हमने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सम्बंधित मंत्रियों,विधायक,संबंधित विभाग के अधिकारी से लेकर इसमें संलिप्त जितने भी लोग हैं, उनकी भूमिका की जांच की मांग की है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिन एनजीओ को यह जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें दिल्ली सरकार चुनती है। दिल्ली सरकार के हर विभाग में इस वक्त लूट चल रही है। अभी कल फर्जी जाति सर्टिफिकेट का मामला हमने उजागर किया था और आज इस तरह के घोटाले सामने आए हैं। सचदेवा ने कहा कि एक कर्मचारी विजय कुमार ज्योति समाज सेवा संस्थान में कार्यरत है,लेकिन एक ही समय में पांच जगहों पर वह डिटेल दी गई है। जबकि आधार कार्ड भी एक ही है। एक ही एकाउंट में पांच तनख्वाह जा रही है और वह तनख्वाह फिर रिटर्न होकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को कमीशन के रुप में वापस मिल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000