अमेठी में लोन वसूली के लिए किसान के घर पहुंचे तहसीलदार की दबंगई, पहले लाठी से पिटवाया, फिर घर से घसीटकर ले गए

उत्तर प्रदेश के अमेठी में तहसीलदार की दबंगई का वीडियो सामने आया है, जहां बैंक का कर्ज ना अदा कर पाने पर एक किसान के साथ बदसलूकी की गई। गांव में उसे बेइज्जत किया गया। तहसीलदार के आदेश पर होमगार्ड किसान को धकियाते हुए जबरन घर से उठा ले गए। बीच बचाव में परिजन आए तो उनपर लाठी चला दी।

पूरा मामला अमेठी जिले के तिलोई तहसील के इन्हौना थाना क्षेत्र के ओतिया गांव का है। यहां रहने वाले रिजवान अहमद ने बैंक से कर्ज लिया था जिसका ब्याज सहित कुल बकाया 30 लाख से अधिक हो गया था। इसको जमा कराने के लिए बैंक द्वारा तहसील को नोटिस सौंपी गई थी।

जिसके बाद तिलोई तहसीलदार अभिषेक यादव अपनी टीम के साथ किसान रिजवान अहमद के घर पहुंच गए और कर्ज जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। जब रिजवान ने कर्ज को जमा करने के लिए मौका मांगा तो तहसीलदार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने रिजवान को हिरासत में लेने का फरमान सुना दिया।

इस दौरान तहसीलदार के साथ मौजूद होमगार्ड के जवान और अन्य कर्मचारियों ने कॉलर पकड़कर बलपूर्वक रिजवान अहमद को गाड़ी में बैठा लिया। रोकने आए पिता को लाठी से पीट दिया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में पिता को भी थाने बुलाया, फिर दोनों को छोड़ दिया गया।

वहीं, किसान को लाठी से मारने के वायरल वीडियो को लेकर तहसीलदार ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए दावा किया कि किसान और उसके बेटे के द्वारा उनकी टीम के साथ धक्का मुक्की की गई थी। मारपीट वाली बात झूठ है, लेकिन वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे होमगार्ड के जवान द्वारा किसान के साथ मारपीट की जा रही है। उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा है। ये सब तहसीलदार के आदेश पर हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000