तीन बिल्डरों के 52 ठिकानों पर आयकर का छापा, 300 करोड़ के निवेश का चला पता

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में भोपाल के तीन बिल्डरों त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्वालिटी बिल्डर और ईशान बिल्डर के 52 ठिकानों पर बुधवार से शुरू आयकर छापे की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। विभाग को अघोषित रूप से विभिन्न कंपनियों में लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी मिली है।

छत्तीसगढ़ के बड़े खनन कारोबारी का नाम भी आया सामने…

ये कंपनियां भोपाल, इंदौर के अतिरिक्त जबलपुर, कटनी और रायपुर की हैं। निवेश में छत्तीसगढ़ के बड़े खनन कारोबारी का नाम भी सामने आया है। बता दें कि आयकर विभाग की ओर से तीनों बिल्डरों से जुड़े भोपाल में 49, इंदौर में दो और ग्वालियर में एक स्थान पर छापेमारी की गई है। छापे में मिले दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया है कि त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के राजेश शर्मा और उनके साथियों ने मिलकर भोपाल में नर्मदापुरम रोड स्थित सहारा सिटी में 110 एकड़ जमीन खरीदी थी।

इसके अलावा कारोबारियों के यहां से बड़ी संख्या में बेनामी रजिस्ट्री और अन्य संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्य सचिव का भी नाम जुड़ रहा है। कारोबारी उनके करीबी हैं। आयकर विभाग को अब तक 25 बैंक लाकर और पांच करोड़ रुपये नकद भी मिले हैं। एक-दो दिन में मूल्यांकन पूरा होने के बाद अघोषित संपत्ति की सही स्थिति सामने आएगी। बैंक लाकर में कैश और तलाशी के दौरान मिली ज्वेलरी का मूल्यांकन किया जाना अभी बाकी है।

जयपुर में टेंट-इवेंट से जुड़े कारोबारियों के 24 ठिकानों पर छापा…

आयकर विभाग ने गुरुवार को जयपुर में टेंट और इवेंट कंपनी से जुड़े बड़े कारोबारियों के 24 ठिकानों पर छापेमारी की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि इवेंट कंपनी और टेंट कारोबारी ग्राहकों से ऑफलाइन पैसा ले रहे थे। सर्च के दौरान कई जगह बिल बुक तक नहीं मिले हैं।

कारोबारियों के ऑनलाइन रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। जिन कारोबारियों के यहां छापे पड़े हैं, वह वीवीआइपी शादी कराने और डेकोरेशन करने वाला ग्रुप है। कारोबारियों के बारे में आयकर को अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। तय सीमा से ज्यादा ऑफलाइन मोड में पेमेंट लेने का भी आरोप है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000