राजन हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, 30 हजार का लगाया जुर्माना

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में साल-2012 में हुए चर्चित राजन हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर 6 आरोपियों को हत्या के लिए दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि एक आरोपी को उसका लाइसेंसी बंदूक इस्तेमाल होने पर 6 महीने की सजा दी गई है। साथ ही कोर्ट ने सभी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

दरअसल, 22 जून साल-2012 को बांदा में गैस एजेंसी के पास पुरानी रंजिश के चलते राजन अवस्थी को दिनदहाड़े घेरकर गोलियों से भून दिया गया था। घटना के बाद वादी की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। खास बात यह है कि आरोपियों ने अपनी बंदूकों के अलावा एक अन्य व्यक्ति की बंदूक का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया।

यह मामला इतना जटिल रहा कि सुनवाई के दौरान 4 जज बदले गए और 100 से अधिक तारीखें पड़ीं। अभियोजन पक्ष ने 10 गवाह पेश किए। आरोपियों ने कई बार अदालत में रिवीजन और एप्लिकेशन दाखिल कर प्रक्रिया को लंबा खींचने की कोशिश की। फैसला सुनाए जाने के दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील था। आने-जाने वालों की सख्ती से तलाशी ली जा रही थी।

7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था मुकदमा…

कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता मनोज दीक्षित ने बताया कि यह जनपद का चर्चित मामला था। 22 जून साल-2012 को पुरानी रंजिश व आपसी झगड़े के चलते गैस एजेंसी के पास राजन अवस्थी की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें वादी की तहरीर पर 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने अपनी बंदूक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की बंदूक से वारदात को अंजाम दिया था जिसमें 6 आरोपियों को धारा 302 यानी हत्या के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

साथ ही बंदूक रखने वाले बाबू उर्फ ​​राम बहादुर को धारा 30 के तहत आरोपी बनाया गया है और उसे न्यायालय ने 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में 10 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। इस मामले में फैसला आने में समय लगा, क्योंकि आरोपी न्यायालय में कभी कागजात रिवीजन करते थे, तो कभी किसी एप्लीकेशन को रिवीजन करते थे। इस वजह से फैसले में देरी हुई, लेकिन अंत में अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000