आत्महत्या के लिए उकसाने व दहेज उत्पीड़न के लिए दोषी को कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा उत्तरप्रदेशरामपुर नींद में डाली खलल तो साथी को मार दी गोली, कोर्ट ने अब सुनाई सजा By Khulasa India News Desk On Dec 21, 2024 283 उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस लाइन की बैरक में साथी सिपाही पर गोली चलाने के मामले में अदालत का सख्त फैसला सामने आया है। घटना में आरोपी सिपाही को अदालत ने सात साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साल-2019 का है मामला… दरअसल, इस मामले में शाहजहांपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिजलीपुर मोहल्ला निवासी सिपाही विजयपाल सिंह ने 16 अगस्त साल-2019 को थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि घटना पुलिस लाइन की बैरक में हुई, जहां उनकी रात 12 बजे से 3 बजे तक की ड्यूटी थी। लाइट ऑन करने पर टूटी थी नींद… विजयपाल सिंह ने बताया कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह जब बैरक में पहुंचे तो उन्होंने लाइट ऑन की। इसके बाद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर मिलक गांव निवासी सिपाही शिव ध्यान सिंह नींद से जाग गया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर शिव ध्यान ने बक्से से तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। अपराध 283 Share