भारत के खिलाफ बांग्लादेश का एक और बड़ा आरोप, कहा- इंडिया ने हमारे 3500 लोगों को किया गायब

बांग्लादेश भारत पर लगातार नए-नए आरोपों की बौछार कर रहा है। अब बांग्लादेश के एक जांच आयोग ने देश से लोगों के गायब होने की पीछे भारत की भूमिका होने का शक जाहिर किया है। इस आयोग का गठन बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने किया था। अब जांच आयोग ने दावा किया है कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान देश में ‘जबरन गुमशुदगी’ के मामलों में भारत की संलिप्तता थी। आयोग ने अपनी रिपोर्ट के पक्ष में दो विशेष मामलों का हवाला देते हुए रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की भूमिका होने की भी बात कही है। इसलिए जांच आयोग ने RAB को खत्म करने की भी सिफारिश की है।

भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में काफी समय से तनाव जारी है। अब बांग्लादेश की ओर से लगाए गए नए आरोप इस तनाव को और अधिक बढ़ा सकते हैं। बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी BSS ने कहा के देश से लोगों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटनाओं में भारत की भूमिका पर ये बड़ा खुलासा है। मोहम्मद यूनुस की जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में 3500 से ज्यादा लोगों की गुमशुदा होने का अनुमान लगाया है। आयोग का कहना है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों में इस बात की चर्चा है कि कुछ बांग्लादेशी कैदी अभी भी भारत के जेलों में बंद हो सकते हैं। इसके अलावा आयोग ने भारत-बांग्लादेश के बीच कैदियों की अदला-बदली की खुफिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया है।

बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस कर रहे आयोग की अध्यक्षता…

मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन किया है। इस आयोग ने जबरन गुमशुदगी को दिखाने के लिए दो मामलों का जिक्र किया है। पहला मामला बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट परिसर से अगवा हुए शुक्रंजन बाली का है, जो बाद में एक भारतीय जेल में पाया गया। वहीं दूसरा मामला BNP नेता सलाहुद्दीन अहमद का है, ये बांग्लादेश-भारत प्रत्यर्पण प्रणाली का मामला है।

आयोग की रिपोर्ट में कई गंभीर आरोप…

पांच सदस्यों वाले जांच आय़ोग ने मोहम्मद यूनुस को ‘अनफोल्डिंग द ट्रुथ’ शीर्षक के साथ अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में 3500 से अधिक लोगों के गायब होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा आयोग ने इस मामले में पूर्व पीएम शेख हसीना के रक्षा सलाहकार, सेवानिवृत्त मेजर जनरल तारिक अहमद सिद्दीकी के साथ दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कई अन्य अधिकारियों की संलिप्तता का जिक्र किया है। आयोग ने मार्च महीने तक एक और अंतरिम रिपोर्ट सौंपने की योजना बनाई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000