जमीनी विवाद में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत भदसाली में बाप-बेटे की बीच सड़क गोलियां मार कर हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक ग्राम पंचायत की प्रधान के पति और पुत्र बताए गए हैं। जिनकी पहचान 51 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जागीर सिंह और उनके 26 वर्षीय बेटे रविंद्र कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते पिता पुत्र पर बीच सड़क गोलियां चला दी गई जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि घटना के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से रिजिनल अस्पताल ऊना लाया गया लेकिन चिकित्सकों की लंबी जद्दोजहद के बावजूद घायल बाप बेटे को बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल में पहुंची ग्राम पंचायत की प्रधान ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते उनके गांव के एक व्यक्ति ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे और पति पर बीच सड़क गोलियां चला दी। उन्होंने कहा कि पहली गोली उनके बेटे को मारी गई जिसके बाद उनके पति घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों ने उन पर भी गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर उनके साथ भी गोली कांड के आरोपियों ने धक्का मुक्की की है।

दूसरी तरफ एसपी राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने गोली कांड के आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और उन्हें जल्द ही पकड़कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000