कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 4 साल की मासूम; 150 फीट पर अटकी, रेस्क्यू जारी

राजस्थान के कोटपूतली में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तीन चार साल की बच्ची खेलते समय 700 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्ची को बचाने के लिए लोकल स्तर पर खूब प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली तो आनन फानन में जयपुर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। इस टीम ने तकनीकी तरीकों से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बोरवेल के अंदर यह बच्ची करीब 150 फुट की गहराई में अटकी पड़ी है।

मामला कोटपूतली के बड़ियाली में कीरतपुरा का है। पुलिस के मुताबिक यहा रहने वाले भूपसिंह जाट की 3-4 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गई। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों को बच्ची को बोरवेल में गिरते देखकर शोर मचाया। इसके बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ…

इसमें सफलता मिलती नजर नहीं आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद मामले की जानकारी एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इन दोनों टीमों ने जेसीबी की मदद से तकनीकी उपायों के जरिए बच्ची को बचाने की कोशिश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची बोरवेल के अंदर करीब 150 फुट की गहराई में अटकी पडी है। राहत टीमों ने बच्ची पर नजर रखने के लिए रस्सी की मदद से बच्ची के पास कैमरा पहुंचाया है।

कैमरे में रिकार्ड हो रही बच्ची की हरकते…

पुलिस के मुताबिक इस कैमरे में बच्ची का मूवमेंट रिकार्ड हो रहा है। इसमें बच्ची रो रही है और मदद के लिए चीख पुकार मचा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्ची को बचाने के लिए बोरवेल के पास ही एक पैरलल गड्ढा खोदा जा रहा है। 150 फुट गहरा गड्ढा खुद जाने के बाद बोरवेल तक सुरंग का निर्माण किया जाएगा और इसी सुरंग के जरिए बच्ची को बाहर निकाला जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000