चालक की लापरवाही से बेकाबू होकर पलटी स्कूली बस, एक दर्जन बच्चे घायल

अलीगढ़। अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बघियारपुर के पास सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के कारण चीख पुकार मच गई और उसके अंदर बैठे एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय आसपास के ग्रामीण अपने खेतों पर काम कर रहे थे। जब उन्होंने स्कूली बस को पलटता देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने घायल बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के उपचार के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया है जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है।

बस में मौजूद थे एक दर्जन बच्चे

ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बस के अंदर करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे। इसमें लगभग 10 बच्चों के गंभीर चोटे आई हैं। कुछ बच्चों के सिर फूट गए हैं तो कुछ बच्चों के हाथ पैर टूट गए है। बच्चों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है वहीं कुछ बच्चों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भी रेफर कर दिया गया है।

परिजनों ने स्कूल पहुंच कर किया हंगामा

प्रथम दृष्टि आई माना जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और बस सड़क से उतरकर खेतों पर पलट गई। हादसे के बाद बस चालक मौका पाकर बच्चों का इलाज कराने के बजाय वहां से फरार हो गया। इस बात से नाराज परिजनों ने कृष्णा पब्लिक स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि स्कूल के लापरवाह ड्राइवर के कारण बच्चों की जान पर बन आई है। परिवार के लोगों ने स्कूल संचालकों और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझकर शांत किया है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000