लॉज की छत पर जन्मदिन पार्टी में नाबालिग युवक की गोली मारकर हत्या

पटना। एसकेपुरी थाना अंतर्गत गांधी नगर स्थित मकान संख्या-54 की छत पर सोमवार की देर रात 16 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मकान में चंद्रिका सिंह लॉज का संचालन करते हैं। मृतक की पहचान सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर सरैया गांव निवासी रिशु यादव के रूप में हुई है। वह ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। साथ ही चंद्रिका सिंह के लॉज में कमरा लेकर एनडीए की तैयारी करता था। रिशु के नाना श्याम यादव और मामा रितेश यादव ने लॉज संचालक के बेटे शुभम कुमार सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
वारदात के समय कथित रूप से मौजूद रहे शुभम, आदर्श राजपूत और अनीश यादव समेत सात-आठ लोग अभी फरार हैं। स्वजन के बयान पर शुभम के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि एफएसएल और डाग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। रिशु को गोली कैसे लगी, इस बिंदू पर छानबीन की जा रही है।

हर्ष फायरिंग में हादसा या झड़प में हत्या पर संशय…

पुलिस ने रिशु का मोबाइल जब्त किया है, जिसमें जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुईं गतिविधियों के कई वीडियो हैं। छत पर टेबल लाकर केक रखा गया था। सूत्रों की मानें तो आदर्श शुभम पिस्टल लेकर आया था। इससे एक दिन पहले भी पार्टी हुई थी। उस दौरान बहस हुई थी, जिसको लेकर जन्मदिन की पार्टी में दोबारा झड़प हुई। पुलिस को घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिससे पार्टी में शामिल रहे युवकों की पहचान की जा रही है।
बताया गया कि आदर्श के जन्मदिन की पार्टी थी, जो उसी लॉज के दूसरे कमरे में रहता है। हालांकि, हर्ष फायरिंग के दौरान रिशु को गोली लई या आपसी झड़प में उसे मारा गया, इस पर संशय बरकरार है। डीएसपी ने बताया कि आरोपितों के पकड़े जाने के बाद सच्चाई सामने आएगी। रिशु को कंधे पर नजदीक से गोली मारी गई थी। गोली उसके शरीर को चीर कर आर-पार हो गई। मौके से एक खोखा भी मिला है।

पुलिस को अस्पताल से मिली थी सूचना…

आधी रात में पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल से पुलिस को गोली लगने से किशोर के जख्मी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम वहां गई तो छात्र का उपचार चल रहा था। इसके बाद मकान में गई, जहां पार्टी होने के साक्ष्य मिले। हालांकि, उस वक्त रहे सभी युवक फरार हो चुके थे। 

इधर, रिशु के नाना ने बताया कि उन्हें रात साढ़े 10 बजे वारदात की जानकारी हुई थी। वे फौरन पटना के लिए रवाना हो गए। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान रिशु ने दम तोड़ दिया। नाना का आरोप है कि रिशु को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई थी।

मामा ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप…

रिशु के मामा रितेश यादव ने पुलिस पर गंभीर लगाया है। उनका कहना है कि शुभम ही रिशु को भर्ती कराने लाया था। जब वे यहां आए तो पुलिस पहले से मौजूद थी। पूछने पर शुभम बरगलाता रहा। इसके बाद थाने के दारोगा मनीष कुमार उसे लेकर घटनास्थल पर जांच करने गए थे। दोबारा पुलिस के साथ वह अस्पताल आया और यहां से उसे पुलिस ने छोड़ दिया, जबकि हत्या शुभम ने की थी। हालांकि, पुलिस अधिकारी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। डीएसपी का कहना है कि पार्टी में रहे सभी युवकों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000