आठ साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में लगी गोली, बोरी में भरकर फेंकी थी लाश

वाराणसी के सूजाबाद इलाके में 8 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरी में भरकर एक स्कूल में फेंक दिया गया। इस वारदात से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बच्ची की हत्या और रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को एनकाउंटर के दौरान पकड़ लिया। आरोपी मृतक बच्ची के पड़ोस का ही रहने वाला है। पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी इरशाद का पता लगाया, जिसमें वह बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इरशाद 8 साल की बच्ची को पहले बातों में उलझाकर अपने घर ले गया। फिर कुछ ही देर बाद बोरी में बच्ची के शव को भरकर बाहर निकल आया. यह घटना CCTV में कैद हो गई। दरअसल, वाराणसी में बुधवार सुबह 8 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया। बच्ची का शव चंदौली के मुगलसराय थाना इलाके में एक स्कूल के भीतर बोरी में मिला था। शव अर्धनग्न हालत में था और शरीर पर चोट और खून के निशान थे।

पुलिस का कहना है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे दिव्यांग ऑटो चालक की बच्ची मच्छर भगाने वाला क्वायल लेने दुकान जाने के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पूरी रात परिजन बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।

पुलिस का कहना है कि इरशाद नाम का आरोपी मंगलवार शाम बच्ची को लालच देकर घर ले गया और रेप की कोशिश की। रेप में नाकाम होने पर बच्ची को जान से मार दिया। इसके बाद शव को बोरी में भरकर प्राथमिक विद्यालय में फेंक आया। वह बोरी ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है।

वाराणसी काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाले इरशाद ने ही बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की। नाकाम होने पर उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। फिर बोरी में शव ले जाकर स्कूल की बाउंड्री में फेंक दिया था। पुलिस इरशाद का पता लगा ही रही थी कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। इससे गोली आरोपी इरशाद पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000