फेमस आरजे और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत, अपार्टमेंट में मिला शव

जम्मू की बेहद लोकप्रिय फ्रीलान्सर रेडियो जॉकी (आरजे) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन सिंह की गुरुवार को गुरुग्राम में मौत हो गई। 25 साल की सिमरन का शव सेक्टर 47 स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे पर लटकता मिला।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सिमरन के साथ रहने वाले एक दोस्त ने इस बारे में पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

खुद को कहती थीं ‘जम्मू की धड़कन…

सिमरन सिंह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से लोकप्रिय थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 6.83 लाख फॉलोअर्स थे। इससे पहले वे पहले एक प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन से जुड़ी थीं, और जम्मू की सबसे युवा रेडियो जॉकी थीं। हालांकि इसके बाद उन्होंने फ्रीलांस रेडियो जॉकी के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। उनके वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने कुल 443 पोस्ट की थीं, जिनमें से ज्यादातर फनी कंटेंट है।

उनके अकाउंट को देखने से पता चलता है कि उन्होंने आखिरी पोस्ट इस साल 13 दिसंबर को की थी, जिसमें वे गाउन पहने फिल्म धड़क के गाने पर समुद्र तट पर डांस करती दिखी थीं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, ‘एक साधारण लड़की जो अपनी ना रुकने वाली हंसी और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर छा रही है…।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000