प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, हालत गंभीर

शहर से चार किलोमीटर दूर लक्षीराम नगला रोड से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर दोपहर में प्रेमी और प्रेमिका मिलने के लिए पहुंचे थे। किसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

यहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। विकास खंड के ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी आकाश राजपूत (20) निगोह रोड स्थित कोमिल सिंह शांति देवी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके साथ में ही विशुनगढ़ रोड निवासी पायल शाक्य (17) भी पढ़ती है। रविवार को आकाश पल्सर बाइक से लक्षीराम नगला रोड पर पहुंचा था। यहीं पर उसने पायल को मिलने के लिए बुला लिया। लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर 200 मीटर अंदर कमरुद्दीन के खेत के पास बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।

आकाश ने तमंचे से पायल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। दूसरी गोली उसने खुद की कनपटी पर मार ली। घायल आकाश घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा आकाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसपी अमित आनंद व सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की बात सामने नहीं आई। लड़के की हालत नाजुक है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मेघालय में पत्नी ने ही कराई हत्या, भाड़े पर बुलाए हत्यारे; सोनम समेत चार गिरफ्तार     |     लुटेरी दुल्हन साथ लेकर चलती थी पंडित और मौलवी,हिंदू से लेकर मुस्लिम तक की 20 शादी,जो मिला उसी से किया विवाह     |     प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार     |     मथुरा में फर्जी बाउंसर गिरोह का भंडाफोड़: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली     |     मणिपुर में अराम्बाई तेंगगोल के सदस्य की गिरफ्तारी पर जमकर बवाल; कई इलाकों में हिंसा, निषेधाज्ञा लागू     |     दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना: 9 साल बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में मिला शव, गुस्साए लोग, इलाके में तनाव के चलते फोर्स तैनात     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000