दो लाख दो वरना तुम्हें और परिवार को गोली से उड़ा दूंगा: कानपुर में सिक्योरिटी गार्ड ने दी धमकी, कारोबारी के उड़े होश

कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकालना एक कारोबारी को भारी पड़ गया। सिक्योरिटी गार्ड कारोबारी को फोन कर गुस्से में बोला कि दो लाख दो वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को गोली से उड़ा दूंगा। धमकी मिलने पर कारोबारी के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है।

अशोक नगर निवासी कारोबारी प्रियम गोयल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चार माह पूर्व गाजीपुर निवासी गार्ड विमल सिंह उनके घर की सिक्योरिटी में तैनात था। वह अक्सर आने जाने वालों से गलत व्यवहार करता था। नशेबाजी और महिलाओं से अभद्रता के चलते उसका बकाया रुपया देकर नौकरी से निकाल दिया था। पिछले कई दिनों से वह फोन करके उन्हें और उनके भाइयों के साथ पूरे परिवार वालों को गोली से उड़ाने की धमकी दी। साथ ही कहा कि दो लाख रुपये दो वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा।

आरोप लगाया कि असलहे के बल पर वह जबरन वसूली का प्रयास कर रहा है। इससे पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत नजीराबाद थाने में की। इस संबंध में थाना प्रभारी नजीराबाद अमान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। कारोबारी ने बताया कि उसके पास लाइसेंसी हथियार है जिससे वह भय दिखाता है। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपी की रायफल को बरामद कर लिया है। रायफल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए नजीराबाद थाने की पुलिस डीएम को रिपोर्ट बनाकर भेजेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000