10वीं पास शख्स कई महीनों से ले रहा था पायलट एस्कॉर्ट और पुलिस सुरक्षा, नौकरी लगवाने के नाम पर कर रहा था ठगी

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने दसवीं पास एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को उत्तर प्रदेश के मानवाधिकार न्याय आयोग का अध्यक्ष बताता। ये कई महीने से यह पुलिस से एस्कॉर्ट के साथ ही यातायात सुरक्षा आदि लिया करता था। पुलिस ने जब जानकारी की तो ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके लेटर पैड पर अशोक की लाट भी थी।

इस मामले पर गाजियाबाद में एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद राय ने बताया कि गाजियाबाद जिला अधिकारी के यहां अनस मलिक नाम के व्यक्ति का एक लेटर आया था। जिसमें लेटर पैड पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट नीति आयोग और अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय आयोग उत्तर प्रदेश का था। जिसने गाजियाबाद भ्रमण के दौरान अपेक्षा की थी कि पुलिस सुरक्षा एस्कॉर्ट और यातायात सुरक्षा मिले।

एडीसीपी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने जब जांच करवाई तो इस तरह का कोई व्यक्ति नहीं मिला। जिसके बाद अनस मलिक को गिरफ्तार किया गया है। यह इतना शातिर है कि इसके पास अर्दली का साफा लेटर पैड और कार जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार तथा ह्यूमन राइट लिखा हुआ है वह बरामद हुई है। पूछताछ में बताया है कि यह पहले फोर सीलिंग का काम करता था और सिर्फ दसवीं पास है।

पूछताछ में क्या बोला आरोपी…

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि धीरे-धीरे नेताओं के संपर्क में आने के बाद पुलिस सुरक्षा और अन्य सुविधा लेते देख इस लाइफस्टाइल से रहने का मन करने लगा। इसके बाद इसने फर्जी लेटर हेड छाप और कहीं भ्रमण करना होता तो उसे मेल कर देता। इसे पता था कि उसके साथ निजी सचिव स्टाफ, कार चालक पीएसओ आदि का नाम नंबर भी लिख देता।

पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर बताया कि अपने साथ चलने वाले व्यक्ति को सफेद कपड़े पहनकर अर्दली का साफा लगवा देता। यह कई बार पुलिस की सुरक्षा ले चुका है। लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर भी इसने पैसे लिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000