तेज रफ्तार थार का कहर, सड़क पर खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए होटल में घुसी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक थार तेज रफ्तार से आती है और रोड के किनारे खड़े एक ई-रिक्शा और दुकान को टक्कर मारते हुए एक होटल में घुस जाती है। जिससे होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है। हालांकि मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने थार को रोकने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर थार को तेज़ रफ़्तार में भगाते हुए मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली और थार को सीज कर दिया। साथ ही पुलिस ने विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मुन्ने मियां चौराहे का है। यहां के रहने वाला पुष्कर शुक्ला अपनी थार को तेज रफ्तार से चलाते हुए रोड के किनारे खड़े एक ई रिक्शा और दुकान को टक्कर मारते हुए एक होटल में घुस जाता है। जिससे होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है।

जिस वक्त थार होटल में घुसी, उस वक्त मौके पर भीड़ भी एकत्रित हो गई। भीड़ ने थार सवार पुष्कर शुक्ला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह थार को बैक कर तेजी से भगा ले गया। इस दौरान कुछ लोगों ने थार को किसी चीज से मारने की कोशिश भी की।

मामले में हरदोई सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि यह प्रकरण बीती रात्रि का है। थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत मुन्ने मियां चौराहे पर रात लगभग 11 बजे एक सफेद कलर की थार से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है. वहीं, थार को सीज कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000