एंटी करप्शन टीम ने 10,000 की रिश्वत लेते दरोगा को दबोचा, पुलिस कर्मियों में हड़कंप

कानपुर देहात। रूरा थाने में तैनात दरोगा को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा। आरोपी ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट या नाम निकालने के लिए महिला से रुपयों की मांग की थी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर क्षेत्र की इंस्पेक्टर अर्चना शुक्ला ने बताया कि रूरा थाने में बीती 22 अगस्त को कारी कलवारी प्रेमाधाम के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में तेरहवीं संस्कार के दौरान प्रसाद ग्रहण करते वक्त मारपीट हुई थी। जिसका मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में कुलदीप, ललिता, सीता व लक्ष्मी को आरोपी बनाया गया था। कुलदीप सेना में और वर्तमान में जम्मू में तैनात है।

आरोपी ललिता द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया कि मुकदमा फर्जी है। वहीं मामले में आरोपी लड़कियों में से एक का सलेक्शन एसएससी जीडी में हो गया है। जिस कारण ललिता बार-बार विवेचक से मुकदमें में एफआर लगाने या नाम निकालने के लिए कह रही थी। मुकदमे के विवेचक उपनिरीक्षक यशपाल सिंह ने ललिता से मुकदमे में एफआर लगाने/नाम निकालने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी। फिर यह बात दस हजार रुपये में तय हुई।

पैसे मांगने की शिकायत ललिता ने एंटी करप्शन से की थी। बुधवार की दोपहर ललिता अपनी बहन के साथ थाने पहुंची और दरोगा यशपाल को रुपये दिए। तभी पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया और अकबरपुर कोतवाली ले गई। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से थाने में हड़कंप मच गया। बुधवार को दरोगा यशपाल को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। एंटी करप्शन टीम की इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000